• Breaking News

    Jaunpur: जनपद की पहली महिला लेफ्टिनेंट हुसेना बेगम नहीं रहीं - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। जनपद की पहली महिला लेफ्टिनेंट, राजकीय महिला इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य व पत्रकार हसनैन कमर दीपू की माँ हुसेना बेगम का बुधवार की सुबह 8 बजे उपचार के दौरान जिला अस्पताल में निधन हो गया।  उनके मौत की खबर मिलते ही जिले के शिक्षा व मीडिया जगत समेत हर तबके में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

    नगर के बलुआ घाट निवासी सैय्यद इकबाल कमर की पत्नी हुसेना बेगम मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद पढ़ाई, लिखाई और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करती रही हैं। BHU वाराणसी से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने राजकीय इंटर कालेज सोनभद्र में बतौर प्रवक्ता पद पर कार्यभार ग्रहण किया। 1990 में तबादला कराकर जौनपुर आ गई थी।  

    वर्ष 2004 में उन्होंने में ग्वालियर से लेफ्टिनेंट का कोर्स किया। उसके बाद उन्हें 30 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी का भी कार्यभार मिल गया। वर्ष 2012 में स्वत्र बेगम जीजीआईसी की प्रधानाचार्य बन गईं। दुर्भाग्य से इसी बीच तबियत खराब होने के कारण यह पद उन्हें छोड़ना पड़ा। 2014 में रिटायर्ड हो गईं। उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए लायन्स क्लब गोमती समेत कई संस्थाओं ने सम्मानित भी किया था। उनके निधन पर शिक्षा जगत सहित पत्रकारों एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad