• Breaking News

    जौनपुर - क्षत विक्षत हालत में मिली अज्ञात महिला

     मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के सताहरिया औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के निकट रायबरेली जौनपुर नेशनल हाईवे पर स्थित दादा द ढाबा के बगल पुलिया के नीचे 30 वर्षीय अज्ञात महिला जिसको कुछ संदिग्ध लोगों ने मरा समझ कर फेंक दिया था । 

                                        


    जिसे मंगलवार को दोपहर जानवर चरा रहे लोगो द्वारा देखा गया । चरवाहों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगो को दी तो लोगो ने इसकी सूचना सतहरिया पुलिस चौकी और थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर को दी । सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल क्षत विक्षत हालात में मिली महिला को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया  जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया । पुलिस को भी यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि इस घटना की सच्चाई क्या है । हालांकि थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह मामले की छानबीन में जुट गए है ।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad