जौनपुर, कोरोना वारियर्स को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरैयां ग्राम पंचायत के राजस्व गांव पहेतिया के प्राथमिक विद्यालय परिवार द्वारा मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित करके कोरोना के दौरान से लगातार गांव के लोगो के सेवा में लगे रहे आधा दर्जन कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी धर्मापुर संजय यादव ने कहा कि जब कोविड-19 का हाहाकार मचा हुआ था, लोग एक-दूसरे के पास आने में डरते थे, उस समय ग्राम पंचायत सरैयां के राजस्व गांव पहेतिया के इन कोरोना वारियर्स ने दिन-रात ग्रामीणों सहित बाहर से आये प्रवासियों की सेवा में जुटे हुए थे।
ऐसी स्थिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा परिवार धर्मापुर व प्राथमिक विद्यालय पहेतिया के स्टाफ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन करके इन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने गांव के कोरोना योद्धा राजीव यादव, जूही यादव, कविता, विकास, अर्चना व योगेंद्र यादव को शील्ड देकर सम्मानित किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता राधेश्याम विश्वकर्मा ने कार्यक्रम आयोजक/प्रधानाध्यापक जीत बहादुर सिंह की प्रशंसा करते हुये सभी वारियर्स का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक विक्रम प्रकाश यादव ने किया। अन्त में प्रधानाध्यापक जीत बहादुर सिंह ने समस्त आगन्तुको का आभार जताया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक सत्य प्रकाश पांडेय, प्रधानाध्यापिका संगीता राय, शशि सिंह, विजयलक्ष्मी मिश्र, हवलदार राम, महेंद्र यादव, अशोक यादव, मुकेश सिंह, कमलेश यादव, अखिलेश यादव, विद्योतमा उपाध्याय, कविता त्रिपाठी, कृष्ण मोहन पांडेय, श्याम बहादुर यादव, प्रतिभा गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, कुमुदुनी अस्थाना, सौम्य श्रीवास्तव, सुनीता त्रिपाठी, संगीता, सविता सरोज आदि उपस्थित रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।