जौनपुर - स्कार्पियो की चपेट मे आने से साईकिल सवार अधेड़ की मौत
JaunpurUpdateNews
मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : -स्थानीय थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर जयपालपुर गांव के समीप बीती रात करीब साढ़े आठ बजे स्कार्पियो की चपेट में आने से साईकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उन्हें पीएचसी मुंगराबादशाहपुर ले आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया ।
बताते हैं कि जयपालपुर निवासी 44 वर्षीय धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुत्र राजेंद्र प्रसाद सिंह अपने साईकिल से जयपालपुर घर जा रहा था जैसे ही वह जयपालपुर पहुंचा सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जौनपुर रवाना किया।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।