Jaunpur Corona: कोरोना संक्रमित व्यापारी की मौत, 15 नए मरीज मिले - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। कोरोना संक्रमित एक व्यापारी की शनिवार को मौत हो गई। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिले में अब तक 96 Corona मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, शनिवार को 15 नए पॉजिटिव केस भी मिले, जबकि 11 मरीज ठीक हुए। मुंगराबादशाहपुर के नईगंज मोहल्ला निवासी मोटर पार्ट्स के दुकानदार (43) लंबे समय से लीवर में संक्रमण से जूझ रहे थे। करीब एक माह पहले पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया।
वहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान ही शनिवार को मौत हो गई। निधन के बाद कोविड-19 के मानकों के तहत शव का स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में लखनऊ में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दुकानदार के संपर्क में आए परिवार और आसपास के अन्य लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को 871 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 15 पॉजॎिटिव हैं। अब तक 6377 पॉजिटिव केस हो गए हैं। पहले के 11 मरीज ठीक हुए। कुल 785 नए सैंपल किए गए।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।