जौनपुर : सपा द्वारा किसान आंदोलन को लेकर पुलिस व प्रशासन रहा सतर्क , किया फ्लैग मार्च
मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : किसान आंदोलन को लेकर सपा समेत अन्य राजनीतिक दलों की ओर से मुंगरा बादशाहपुर में प्रदर्शन करने के ऐलान को लेकर पुलिस व प्रशासन सतर्क रहा।
उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह व सीओ विजय सिंह सहित थाना प्रभारी ओमनारायण सिंह ने गुरुवार को पुलिस बल के साथ मधुपुर चौरहा, रायपुर व नईबाजार चौराहा, सतहरिया, उच्चौरा, कबीरपुर चौराहा, से होते हुए नगर में फ्लैग मार्च किया।
प्रदर्शन को देखते हुए राजनीतिक दलों के कार्यालयों के आसपास का भी जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना प्रभारी को यातायात व्यवस्था बनाए रखने का भी निर्देश दिया।इस दौरान बिना मास्क चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। निरीक्षण में क्षेत्र के विभिन्न चौराहों व तिराहों पर तैनात पुलिस कर्मियों की सक्रियता की भी जानकारी ली। थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने कहा कि लोगों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया है।
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।