• Breaking News

    जौनपुर, परीक्षा केंद्रों को सैनेटाइज कराने के निर्देश: कुलपति | - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की शोध प्रवेश परीक्षा 20 दिसंबर रविवार को होगी। 

    इस संबंध में गुरुवार को  कुलपति सभागार में कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए प्रवेश परीक्षा की गाइडलाइन के निर्देशानुसार कराई जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर सैनटाइज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

    बैठक में शोध प्रवेश परीक्षा -2020 समिति के निदेशक डॉ समर बहादुर सिंह ने प्रवेश परीक्षा की तैयारी की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस संबंध में केंद्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष के सुझाव पर विचार विमर्श किया गया। 

    श्री सिंह ने बताया कि परिसर में कुल 2696 परीक्षार्थी भाग लेंगे। विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा को लेकर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया  संस्थान, विज्ञान संकाय/संकाय भवन, प्रबंध अध्ययन संकाय, फार्मेसी संस्थान, उमानाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान समेत पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

    जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र किन्हीं कारणों से नहीं निर्गत हो पाए है वह विश्वविद्यालय कार्य दिवस पर प्रबंध अध्ययन संकाय के  कंट्रोल रुम में अपने डॉक्यूमेंट के साथ संपर्क कर सकते हैं। साथ ही परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के पीछे दिए गये दिशा निर्देशों का पालन करें। प्रवेश परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दो पालियों में आयोजित होगी। बैठक में धन्यवाद ज्ञापन डॉ मनीष गुप्ता ने किया। 

    इस अवसर पर कुलसचिव/परीक्षा नियंत्रक वी.एन.सिंह, प्रो. बीबी तिवारी प्रो.अजय प्रताप सिंह, डॉ.राजीव सिंह, डॉ.विजय सिंह, डॉ.राहुल सिंह, प्रो. रामनारायण, प्रो. देवराज,डॉ. राज कुमार, डॉ रसिकेश, डॉ राकेश यादव, डॉ सुनील कुमार, डॉ. राकेश यादव, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, सुश्री बबिता, डॉ.अमित वत्स आदि लोग मौजूद थे।

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad