जौनपुर-जर्जर मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
मुंगराबादशाहपुर-जौनपुर : क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग से निकली सरायरुस्तम से नंदौर मार्ग तक की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण सड़क के बीच खड़े होकर हाथ उठाकर नारेबाजी किया और प्रशासन को जल्द ही समाधान करने की मांग की।
मुंगरा बादशाहपुर रेलवे क्रॉसिंग के बगल स्थित गांव सरायरुस्तम और नंदौत के बीच सड़क की दशा काफी समय से खराब है। बरसात के समय मार्ग में बने गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे आए दिन कोई न कोई वाहन फंस जाता है। वहीं ग्रामीणों का भी सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है । इसको लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किए।
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिनसे वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा है । उन्होंने कहा कि उक्त रोड पर कई विद्यालय व शिक्षा संस्थान स्थापित है। जिससे सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आना भी दुर्लभ हो गया है। बरसात के दौरान कई छात्रा व राहगीर आए दिन इस गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो जाते है। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग को जल्द ही गड्ढा मुक्त करने की संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है।
इस दौरान बृजेश श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद, दिनेश तिवारी, रविशंकर दिवाकर ,प्रधानपति अरुण कुमार उर्फ मल्लू, सनोज साहू, जिलाजीत, सूरज कुमार ,हरिश्चंद्र, संजीत रजक, गिरधारी यादव, पंचू पटेल ,अशोक कुमार, परमानंद यादव, अशोक कुमार गुप्ता व संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।