जौनपुर, बच्चे न होने पर ससुरालीजनों ने बहन को कर दिया गायब- जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर: सुरेरी थाना क्षेत्र के भदखिन गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि बच्चे न पैदा होने के कारण ससुरालीजनों ने उसकी बहन को कहीं गायब कर दिया है। उस पर सादे कागज पर दस्तखत करने के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
उक्त गांव निवासी काशी राजभर की तहरीर के मुताबिक उसकी बहन गीता देवी (35) वर्ष की शादी करीब 15 वर्ष पहले मड़ियाहूं कोतवाली के भवानीपुर गांव में हुई थी। शादी के तीन साल बाद जब गीता को बच्चा पैदा नहीं हुआ तभी से ससुरालीजन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। आखिरकार इसी वजह से उसे कहीं गायब कर दिया।इसका पता तब चला जब रविवार की शाम गीता के ससुरालीजन मायके आकर उस पर सादे कागज पर दस्तखत करने के लिए दबाव बनाने लगे। काशी के पूछने पर कहा कि गीता बिना बताए घर से कहीं चली गई है। मायके वालों को आशंका है कि ससुरालीजन ने उसे मार डाला और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को गायब कर दिया।
इस बारे में पूछने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने कहा कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। पूछताछ के लिए ससुरालीजन को बुलाया गया है। आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर ससुरालीजन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
AD

AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।