Facebook Fraud Alert: फेसबुक पर आए एड से ऑर्डर किया 250 रुपए का खाना, खाते से उड़ गए 50,000

फोन पर सामने वाले शख्स ने कहा कि सविता को 10 रुपए एडवांस जमा करने होंगे। शेष राशि जब खाना घर पर डिलिवर होगा, तब देना होगी। सविता ने 10 रुपए जमा किए। इसके बाद उन्हें मोबाइल पर एक लिंक मिली, जिस पर एक फॉर्म भरने को कहा गया। इस फॉर्म पर बैंक डिटेल्स दर्ज करने को कहा गया था। महिला ने जैसे ही फॉर्म में अपना डेबिट कार्ड और पिन दर्ज किया, उसके खाते से 49,996 रुपए निकाल लिए गए। उन्होंने उसी नंबर पर फिर फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद आया।
घटना के बाद महिला ने साइबर अपराध, आर्थिक अपराध और नारकोटिक्स (CEN) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। बता दें, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में साइबर अपराध के मामलों में 63.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। NCRB के आंकड़ों में कहा गया है कि 2019 में 28,248 की तुलना में 2019 में साइबर अपराधों के 44,546 मामले दर्ज किए गए। कर्नाटक में सबसे अधिक (12,020) साइबर अपराध के मामले दर्ज किए गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश (11,416), महाराष्ट्र (4,967), तेलंगाना) (2,691) और असम (2,231) के नाम हैं।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।