Jaunpur News: मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत से सहम उठे लोग, गले में कंचा फंसने से तड़प-तड़प कर तोड़ा दम- जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दर्दनाक मामला सामने आया है। एक बच्चे की मौत से लोग सहम गए हैं। रामपुर थाना क्षेत्र के औरा कोट गांव में मंगलवार को गले में शीशे की गोली (कंचा) अटकने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। वह मुंह में गोली रखकर बिस्तर पर लेट कर मोबाइल देख रहा था कि अचानक गोली उसके गले में अटक गई। मासूम की मौत से परिजन बिलख उठे।

औरा कोट गांव निवासी शिव कुमार यादव का पुत्र प्रेम(4) कंचे से खेल रहा था। किसी बात पर वह रोने लगा तो परिजनों ने उसे चुप कराने के लिए मोबाइल थमा दिया और कामों में लग गए। मुंह में गोली रखकर प्रेम बेड पर लेट गया और हाथ में मोबाइल पकड़कर कार्टून देखने लगा।
इसी दौरान मुंह में रखी गोली उसके गले में जाकर अटक गई। तेज खांसी शुरू होने पर परिजन पहुंचे। कुछ ही देर में बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे रामपुर स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजन बिलख पड़े। प्रेम दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई दो वर्ष का है। मां, पिता और परिवार के अन्य सदस्य घटना से सदमे में हैं


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।