• Breaking News

    Jaunpur News: डा. आनन्द तिवारी हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री मनोनीत - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। समाज में पिछड़ों व शोषित वर्ग व प्रखर राष्ट्रवादी सामाजिक एवं सांस्कृतिक तथा नशा मुक्त संगठन भारत के लिए संकल्पित हिंदू युवा वाहिनी में संगठन का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे ने जिला मंत्री पद पर डा. आनंद तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी है। आनंद को जिला मंत्री बनाए जाने पर जौनपुर सहित सुजानगंज, मुगराबादशाहपुर के अलावा अन्य क्षेत्रों में हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल हो गया।

    वहीं जिला मंत्री बनाए जाने पर संगठन द्वारा सम्मान समारोह हुआ जहां श्री तिवारी का माल्यार्पण करे स्वागत किया गया। तत्पश्चात मनोनीत जिला मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि संगठन के मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदर्शों व सिद्धांतों के प्रति दृढ़ संकल्प रहते हुए असहायों की हर संभव मदद मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जिलाध्यक्ष डा. अनिल दुबे ने कहा कि डा. तिवारी पेशे से चिकित्सक होते हुए भी कोरोना काल में समाज के प्रति काफी सराहनीय कार्य किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. दिवाकर तिवारी तथा संचालन उपाध्यक्ष विशाल सिंह सैनी ने किया। 

    इस अवसर पर महामंत्री दीपक सिंह, आईटी सेल संयोजक अंकित सिंह, तहसील अध्यक्ष अखंड सिंह, सदर तहसील संयोजक सिद्धार्थ मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रितेश उपाध्यक्ष आदि लोग मौजूद रहे।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad