• Breaking News

    Jaunpur News :कर्तव्य से भटके बदलापुर विधायक का कार्य निन्दनीयः आरपी सिंह - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने धनियामऊ शहीद स्थल पर शिलापट्ट पर नाम न होने से आक्रोश जताया था जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। उनके द्वारा आक्रोश में आकर बीते शनिवार को किये गये कृत्य को लेकर राष्ट्रीय राजपूताना सेवा संघ के पदाधिकारियों ने विधायक रमेश मिश्रा के प्रति आक्रोश जताया।

    साथ ही कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि इस तरह से अपने आचरण के द्वारा स्थानीय बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने जिस तरह से अपने आचरण द्वारा बदलापुर के सम्मानित जनता का अपमान किया है और उससे भी बढ़कर दिवंगत शहीद की समाधि स्थल पर हो रहे कार्यक्रम को अपने जूतों से रौंदने का कार्य किया है, उसकी जितनी भी निंदा किया जाय, वह कम है। संभवतः विधायक को यह अहसास नहीं रहा कि राजपूतों के बल पर ही वे जीत करके विधानसभा पहुंचे हैं। राजपूतों का अपमान करके बदलापुर में अपनी राजनीति बड़ी करने में सक्षम होंगे तो संभवतः यह उनकी बहुत बड़ी भूल होगी। हम उनको अहसास करना चाहते हैं कि राजपूत अपने आदर्श और मूल्यों के लिए ही जाना जाता है जिसके लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है। 

    उक्त बातें अखंड राजपूताना सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने रविवार को स्थानीय क्षेत्र में एकत्रित राजपूतों के बीच कही। उन्होंने आगे कहा कि राजपूत तो पूरी दुनिया का हो गया लेकिन दुनिया राजपूतों की नहीं हुई। दुनिया ने जातिवाद का मोहरा लगाकर बदलापुर के विधायक राजपूतों के अहसानों को भूलकर यह कृत्य करके अपने चरित्र का परिचय दिया है जिसका भुगतान उनको अवश्य करना पड़ेगा। इस अवसर पर महेंद्र सिंह, अशोक सिंह, सौरभ सिंह, सत्य नारायण सिंह, कृष्णा सिंह, देवेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad