• Breaking News

    Jaunpur News: लूट के आरोपी की नदी में मिली लाश, एक घंटे में हत्या का पर्दाफाश- जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    बक्शा।
    थाना क्षेत्र के द्रोणीपुर हींगूपुर गांव के पास मंगलवार को सई नदी में युवक की हत्या कर फेंकी हुई लाश मिली। युवक के सीने में गोली लगी थी। छानबीन के बाद पुलिस ने एक घंटे में हत्या का पर्दाफाश करते हुए दावा किया है कि युवक लूट का आरोपी था। लूटी गई बाइक की बिक्री से मिले रुपये के बंटवारे को लेकर विवाद में साथियों ने उसकी हत्या की है। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

    एसपी ने एसओजी टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है द्रोणीपुर गांव निवासी विनोद गौतम का पुत्र करन (22) 15 दिन पहले घर से दिल्ली जाने की बात कह निकला था। उसके चाचा शिवशंकर उसे बदलापुर स्टेशन तक छोड़ने गए थे। वहां करन का मित्र प्रीतम मिल गया। उसे भी दिल्ली जाना था। चाचा करन को वहां छोड़कर घर चला आया। उसके बाद से परिवार वाले समझ रहे थे कि करन दिल्ली चला गया है। मंगलवार की शाम गांव के कुछ लड़के सई नदी के किनारे गए थे। वहां नदी के किनारे झाड़ी में युवक का शव फंसा हुआ था। पुलिस ने शव निकलवाया तो उसकी शिनाख्त करन के रूप में हुई। उसके सीने में गोली लगी थी। करन के पिता विनोद गौतम हैदरपुर बाजार में साइकिल बनाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। विनोद के दो पुत्रों में सबसे बड़ा करन ही था। दूसरे पुत्र अर्जुन का भी 4 सालों से पता नहीं है। 

    घटना की सूचना पर एसपी राजकरन नय्यर, सीओ सदर रणविजय सिंह, थानाध्यक्ष बक्शा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मृतक करन मछलीशहर और सिकरारा थाना क्षेत्र में लूट और छिनैती की तीन वारदातों में आरोपी था। उसने हाल ही में अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूटी गई बाइक के पैसे के बंटवारे में साथी ने उसकी हत्या की है। गुलशन को मछलीशहर पुलिस ने मंगलवार की सुबह लूट के मामले में दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad