• Breaking News

    Jaunpur News: पुलिस की घेराबंदी तोड़ कांग्रेसजनों ने निकाली संदेश पदयात्रा - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टीजनों ने पुलिस की किलेबंदी तोड़कर कांग्रेस संदेश पदयात्रा निकालकर शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर तिरंगा झण्डा फहराया एवं राष्ट्रगान किया। साथ ही संविधान की शपथ लेते हुये सरदार भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर शहीदों व महापुरूषों के मूर्तियों पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय था लेकिन किसान आन्दोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया।

    उधर शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद में स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा से कांग्रेस संदेश यात्रा निकालकर सब्जी मण्डी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क पहुंचकर वहां पर झण्डारोहण, राष्ट्रगान व भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय किया था। कांग्रेस कार्यकर्ता शहर कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित हो रहे थे। इसी बीच शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर सारे कार्यक्रम रद्द करने का दबाव बनाने लगे। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने भगत सिंह पार्क तक जाने की इजाजत दे दिया। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह व संगठन प्रभारी मुफ्ती मेंहदी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय से भगत सिंह पार्क तक संदेश यात्रा निकाली। श्री सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं संविधान की शपथ दिलाया। एक-दूसरे को कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई दी। इसी क्रम में शहर उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी मुफ्ती मेंहदी, शहर उपाध्यक्ष गौरव सिंह सहित अन्य ने कहा कि पार्टी की स्थापना दिवस पर जिस तरह का कृत्य उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस द्वारा किया है, यह बहुत निंदनीय है। 

    इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयशंकर बिंद, बाबू राम, सैय्यद फरमान हैदर, बेलाल नदीम, हसीब खान, गौरव सिंह, अभिवक्कस हाजी, सद्दाम समसाद, विनीत दुबे, राजकुमार गुप्ता, करूदशंकर चतुर्वेदी, विजय यादव, शाहिद शेख, सैजुद्दीन खान, सूरज उपाध्याय, अर्जुन पंजाबी, शशांक मिश्र, हसन अब्बास, सम्श आलम आदि उपस्थित रहे।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad