Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने ‘ग्रेट डे’ पूर्व अध्यक्षों को किया सम्मानित - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर ने पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में नगर के रूहट्टा स्थित एक हाल में ग्रेट डे का आयोजन किया जिसके मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा ने रक्तदान करने वाले गौरव सेठ, सनी सेठ, जितेंद्र सेठ, संजय गुप्ता, राकेश सोनी, प्रदीप जायसवाल, उत्कर्ष सेठी, गौतम सेठ को रक्तदाता सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। जेसीआई जौनपुर के पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व जेसीरेट चेयरपर्सन के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ एवं जेसीरेट चेयरपर्सन किरन सेठ द्वारा पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान, चंद्र मोहन वर्मा, सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र नाथ सेठ, अरुण त्रिपाठी, डा. मदन मोहन वर्मा , शकील अहमद, डा. अजीत कपूर, मनोज चतुर्वेदी, संजय बैंकर, चंद्रशेखर जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, स्वर्णिमा जायसवाल, पूर्व जेसीरेट चेयरपर्सन नीतू गुप्ता, शशांक सिंह यवनिका सिंह, आलोक सेठ अनीता सेठ, संतोष अग्रहरी दीपिका अग्रहरी, संजय गुप्ता वंदना गुप्ता सहित अन्य पूर्व अध्यक्ष एवं जेसीरेट चेयरपर्सन को माल्यार्पण करके अंगवस्त्रम एवं उपहार द्वारा सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने जेसीआई जौनपुर की संपूर्ण टीम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए मंडल अधिवेशन में सबसे अधिक अवार्ड जीतने की बधाई दिया। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा ने कहा कि जिस संस्था में बड़े बुजुर्गों से अनुभव, विचार-विमर्श एवं आशीर्वाद लेकर कार्य की जाते हो तथा उन्हें हर वर्ष सम्मानित किया जाता हो निश्चित ही वह संस्था हमेशा मजबूत एवं शिखर पर रहेगी। अन्त में कार्यक्रम संयोजक दिलीप सिंह एवं भरत सेठ ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विशाल तिवारी ने किया।


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।