• Breaking News

    Jaunpur News: अपठनीय पर्चों को लेकर चिकित्सकों के खिलाफ अभियान चलायेगा एसोसिएशन- जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन चिकित्सकों द्वारा दवा और चिकित्सकीय सलाह के लिए लिखे गये अपठनीय और अस्पष्ट पर्चो कें खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। यह निर्णय सोमवार को संगठन की हुई बैठक में लिया गया। नगर के एक होटल में हुई बैठक में इस विषय पर गंभीर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान यह बातें उभरकर सामने आई कि चिकित्सकों द्वारा नुस्खे में अस्पष्ट और अपठनीय लिखावट मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इस बात का खतरा हमेशा बना रहता है कि कहीं दवाएं मरीज तक गलत न पहुंच जाएं।

     साथ ही निजी चिकित्सकों द्वारा इस प्रकार की लिखावट व्यवसाय एकाधिकार स्थापित करने के लिए की जाती है जो सरकार के आदेश के खिलाफ है। अस्पष्ट लिखावट के कारण मरीज दवाएं चिकित्सक के मनचाहे दवाखाने से लेने के लिए बाध्य होता है। संगठन इस संबंध में अभियान चलाकर जनपद के निजी एवं सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा लिखे जा रहे नुस्खों का संकलन करेगा। बैठक में प्रस्ताव पास करके उत्तर प्रदेश सरकार को दवा के लाइसेंस के आनलाइन नवीनीकरण तथा पोर्टल पर आ रही अन्य समस्याओं को संगठन द्वारा लिखे गए पत्र को संज्ञान में लेकर उन्हें सुझाए गए उपायों को अमल में लाकर समस्या के त्वरित निराकरण के लिए धन्यवाद दिया गया। 

    गौरतलब है कि केमिस्ट एंड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने बीते 23 सितंबर को प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर  दवा लाइसेंस के आनलाइन नवीनीकरण तथा पोर्टल पर आ रही अन्य समस्याओं से अवगत कराया था। साथ ही सुझाव देकर उन्हें हल करने का अनुरोध किया था। सरकार द्वारा इस संबंध में संगठन द्वारा दिए गए सुझाव को स्वीकार कर लिया गया है। समस्याओं का निराकरण करते हुये शेष को शीघ्र दूर करने की बात कही है। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता और संचालन महामंत्री राजेंद्र निगम ने किया। इस अवसर पर संयोजक दिलीप गुप्ता, सुभाष मौर्य, भूपेंद्र सिंह, लल्लन यादव, प्रमोद जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, सन्तोष मौर्य, इरफान अहमद, अश्विनी श्रीवास्तव, भानु सिंह, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad