जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के नवचयनित अध्यक्ष जेसी गौरव सेठ ने 2021 की कार्यकारिणी का गठन करके एक सादे समारोह में औपचारिक घोषणा भी कर दिया। साथ ही सभी के कार्यों के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तृत रूप से बताया। नगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ ने नयी टीम को बधाई देते हुए आगामी वर्ष में जेसीआई जौनपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी अध्याय बनाने के लिये शुभकामना दिया। इसी क्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने नवचयनित पूरी टीम को बधाई देते हुए सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील किया।

वहीं निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ ने सभी को बधाई देते हुये शुभकामना दिया। इस मौके पर नवचयनित अध्यक्ष गौरव सेठ द्वारा की गयी घोषणा के अनुसार नयी कार्यकारिणी में निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सेठ, सचिव विशाल तिवारी, कोषाध्यक्ष भरत सेठ, उपाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष जायसवाल, दिलीप सिंह, सत्य प्रकाश जायसवाल, डा. प्रशांत द्विवेदी, हाफिज शाह, सह सचिव आरिफ अंसारी, सह कोषाध्यक्ष मनीष मौर्य, निदेशक अजय गुप्ता, राकेश सोनी, रमेश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि मेडिकल, संदीप पांडेय, शनि सेठ, आकाश केसरवानी, जनसम्पर्क अधिकारी राजेश्वर मिश्रा, जेसीरेट चेयरपर्सन जूही वर्मा, जेसीरेट को-आर्डिनेटर अर्चना सिंह, जेसीरेट सचिव सिमरन तिवारी, जेजे चेयरमैन अनुभव सेठ, जेजे सचिव रोहन श्रीवास्तव हैं। इस दौरान उपस्थित अन्य सभी लोगों ने नवचयनित पूरी टीम का माल्यार्पण करके स्वागत किया। अन्त में सचिव विशाल तिवारी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
AD
AD
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।