• Breaking News

    Jaunpur News: गरीबों व कमजोरों की आवाज बनेगी यह संस्थाः बाबा दुबे - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update

    जौनपुर अपडेट

    जौनपुर। पूर्व विधायक ओम प्रकाश दूबे बाबा के बदलापुर स्थित निजी आवास पर रविवार को ऊं श्री ऐप डिजिटल का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मोके पर उपस्थित लोगों के बीच श्री दुबे ने बताया कि यह ऊं श्री ऐप दशकों से भी अधिक समय से सीमित क्षेत्र में चलाये जा रहे तमाम निजी पहल एवं धर्मार्थ शैक्षिक, सामाजिक संस्थाओं के निःस्वार्थ, मानवीय कल्याण और विकास कार्यक्रमों की असीमित परिणति है जो ईमानदारी, सच्चाई, कड़ी मेहनत, निडर, समर्पण, बिना भेदभाव किए सेवा और सिद्धांत से समझौता किये विकास जैसे बुनियादी मूल्यों के लिये कटिबद्ध है।

    पूर्व विधायक ने कहा कि अपनी बातों में अनन्त काल से धर्म, संस्कृति व ज्ञान के अभिरक्षक ब्राह्मण ने सदैव शासकों और जनमानस के विवेक का सुमति रूपक सारथी बनकर सर्वत्र एकता, सद्भाव, शान्ति, सुखख् सुरक्षा, समृद्धि एवं प्रगति को सुनिश्चित किया है। ऐसे स्वर्णिम काल हमारी पूज्य भूमि ने सबसे धनवान और सशक्त स्वार्थ से ग्रसित होकर कुमति को अपने विवेक का सारथी बना लिया है।

    उनके विवेक के पतन के साथ ही सर्वत्र विभक्ति, दुर्भाव, अशांति, दुःख, असुरक्षा, दरिद्रता एवं ह्रास व्याप्त होता गया। किसी भी आशा की किरण के आभाव में आज सर्वसमाज सदियों की क्रूरता को भाग्य मानकर जीता रहा है। इस संस्था के हर व्यक्ति संरक्षक हैं और इसको गांव तक जोड़ने का काम किया जायेगा। इस संस्था द्वारा जनसेवा का कार्य किया जायेगा एवं यह संस्था गरीब व कमजोर की आवाज बनेगी।

    अवसर पर पूर्व मंत्री अरुण दूबे, प्रेम दूबे, राहुल त्रिपाठी, राहुल दूबे, तनुज पाडेय, सचिन मिश्रा, डा. शैलेंद्र त्रिपाठी, अविषेक पाठक, निरित्त दिवेदी, प्रखर जी, श्याम दूबे, चेखूर पाडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad