• Breaking News

    जौनपुर, कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान की बैठक सम्पन्न - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    खुटहन (जौनपुर) - संगठन ही दल की रीढ़ होता है, मजबूत संगठन के बिना पार्टी को चुनावों में सफलता मिलना असंभव होता है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को बडनपुर गांव में न्यायपंचायत स्तरीय संगठनात्मक मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में कही। 

    कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश विषय परिस्थितियों से गुजर रहा है, देश की सत्ता निरंकुश एवं अलोकतांत्रिक विचारधारा के लोगों के हाथों में फस गयी है। देश की जनता कुशाशन का शिकार हो रही है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को बताते हुए अधिक से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं का मजबूत संगठन तैयार करे। 

    जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी आजम जैदी ने कहा कि एक बूथ तीस यूथ के फार्मूले पर हम सभी काम करें। गांव गाव जाकर हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता से बतायें। कांग्रेस ही इस देश की रीढ़ है। 

    बैठक में भागमलपुर न्याय पंचायत से विनय मिश्रा, मरहट से महेन्द्र गौतम तथा टिकरीखुर्द न्यायपंचायत से श्रीनाथ यादव को कांग्रेस पार्टी का न्यायपंचायत अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता परवेज अहमद रामधारी पाल,बबलू कुरैशी,योगेन्द्र दूबे,तौकीर खान दिल्लू, ब्रह्मदेव तिवारी, राजेश राजभर, हृदय नारायण उपाध्याय,जावेद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad