• Breaking News

    जौनपुर, शाही शादियां होने से जगमग हुई राज हवेली -जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर - कभी राजनीति का केंद्र रही जौनपुर रियासत की शाही हवेली अब जयपुर की तर्ज पर हो रही शाही अंदाज की शादियों से जगमग हो गई है। 

    राजनीतिक के अखाड़े वाली इस पुरानी इमारत में राजा-महाराजाओं के ठाठ-बाट के हिसाब से विवाह कराया जा रहा है। ऐसे में दुधिया रोशनी में नहाकर राजा का भवन आकर्षक लगने लगा है।

    जौनपुर रियासत की स्थापना तीन नवंबर 1797 को हुई थी। इसके पहले राजा शिवलाल दत्त रहे तो वर्तमान में 12 वें राजा के रूप में कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे हैं। कहा जाता है यहां जैसी ऐतिहासिक व नक्काशीदार हवेली पूर्वांचल में ही शायद कही हो। 

    224 वर्षों पुरानी इस राज हवेली के कुछ हिस्सों का रखरखाव नहीं हो पा रहा था। इसे देखते हुए कुंवर अवनींद्र दत्त दुबे ने नगर के प्रमुख व्यवसायी विनीत सेठ को यहां मैरिज लान संचालन के लिए किराए पर दे दिया। जिसकी मरम्मत होने के बाद अब यहां शाही अंदाज में शादियां हो रही हैं। शादी समारोह में सजने के बाद लोग हवेली को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

    इन बड़े नेताओं का होता रहा जुटान

    वर्तमान राजा अवनींद्र दत्त दुबे के पिता राजा यादवेंद्र दत्त दुबे जनसंघ व भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे। जो दो बार सांसद, चार बार विधायक व विधान मंडल में नेता विरोधी दल भी रहे। इनकी गिनती भाजपा के बड़े नेताओं में होती थी। इस वजह से यहां जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी समेत शीर्ष नेताओं का आना-जाना हुआ करता था। 

    कहा जाता है कि राजा यादवेंद्र दत्त के सामने सम्मान में कभी अटल बिहारी वाजपेयी बैठते तक नहीं थे। पं.दीनदयाल उपाध्याय ने 1963 का उपचुनाव इसी हवेली में रहकर लड़ा था। यहां पर आरएसएस के द्वितीय सरसंघ चालक गुरु गोलवलकर, आरएसएस नेता भाऊराव देवरस, वेणु गोपालन, भारतीय जनसंघ के नेता नानाजी देशमुख भी आया करते थे और महीनों रहा करते थे।

    जयपुर की तर्ज पर रायल वेडिग का दिया जा रहा पैकेज

    बातचीत में मैरिज लान के संचालक विनीत सेठ ने बताया कि इसको जयपुर की स्टाइल में रायल वेडिग लुक के हिसाब से तैयार किया गया है। सुविधा लेने के अनुसार ग्राहकों को अलग-अलग पैकेज दिया जाता है।

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad