• Breaking News

    Today Gold-Silver Price 15 Dec: जानिए आज वायदा बाजार में कितना महंगा हुआ सोना-चांदी

    भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोतरी हुई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.2 फीसदी ऊपर 49,035 ₹ प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी वायदा 0.26 फीसदी बढ़कर 63,634 ₹ प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने की कीमतों में 0.8 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि चांदी में 0.5 फीसदी की गिरावट आई थी।

    वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम

    वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में आज वृद्धि हुई क्योंकि निवेशकों ने कई देशों में Covid-19 मामलों के बढ़ने से लगने वाले आर्थिक प्रतिबंधों की संभावना का आकलन किया। सोने का भाव 0.2 फीसदी बढ़कर 1,831.9 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.87 डॉलर प्रति औंस हो गई।

    ईटीएफ में प्रवाह जारी

    ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स सोमवार को 0.4 फीसदी गिरकर 1,171.32 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है।


    स्वर्ण ETF में 141 करोड़ ₹ की निकासी

    लगातार सात महीने तक निवेश प्रवाह जारी रहने के बाद सोने के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में नवंबर माह के दौरान निवेशकों की मुनाफा वसूली के चलते 141 करोड़ रुपये की निकासी हुई। इसके मुकाबले एक साल पहले इसी माह में स्वर्ण ईटीएफ में आठ करोड़ रुपये का निवेश प्रवाह हुआ था। एसोसिएसन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के पास उपलब्ध आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। स्वर्ण ईटीएफ में हालांकि अप्रैल 2020 से निवेश प्रवाह जारी है लेकिन जुलाई के बाद इसकी रफ्तार कुछ धीमी पड़ी है। 

    ad

    28c76c99-6b95-4443-8266-4236ddb11510

    ad


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad