जौनपुर, शीतलहर की चपेट में जनपद, धूप से भी राहत नहीं - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ।। Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर - जनपद शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं के चलते दो दिन में ही तापमान चार डिग्री गिरने से लोग ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। गुरुवार को सूरज की किरणें धरती पर उतरीं लेकिन वह गलन से राहत नहीं दिला सकीं।
ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। तापमान के उतार-चढ़ाव व नमी के कारण फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। चार डिग्री गिर कर अधिकतम तापमान 19 और करीब तीन डिग्री सेल्सियस गिरकर न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर आ गया।
बुधवार को हल्की बारिश होने के साथ ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। गुरुवार को सुबह धूप खिली, लेकिन ठंड से कुछ भी राहत नहीं थी। सनसनाती बर्फीली हवा के कारण गरम कपड़े भी नाकाफी साबित हो रहे थे। शीतलहर के कारण जहां खेतों की सिचाई कर रहे किसान ठिठुरते दिखे वहीं पशुओं की देखभाल में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के मौसम वैज्ञानिक डा. पंकज जायसवाल ने बताया कि गुरुवार की सुबह सात बजे तक यह 12 डिग्री सेल्सियस व एक बजे घटकर नौ डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके बाद सूरज की किरणें मद्धिम पड़ने के साथ ही पारा लुढ़कता गया।
आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस आ गया। हवा पश्चिमोत्तर से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इसके सापेक्ष आर्द्रता 72 फीसद रही। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शीतलहर बरकरार रहने के आसार हैं।
फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डाक्टर संदीप कुमार ने कहा कि इस समय बदलीयुक्त मौसम बना हुआ है। रह-रहकर बारिश भी हो जा रही है। इस तरह का मौसम आलू की फसल के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। ऐसी परिस्थिति में आलू में झुलसा रोग बहुत तेजी से फैलता है अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो बहुत ही जल्द पूरी फसल रोग की चपेट में आ जाती है। रोग लगने पर 70 से 80 फीसद तक नुकसान हो सकता है ।
इस रोग में पत्तियों के ऊपर भूरा धब्बा बनता है जो बढ़कर सभी पतियों, डंठलों तक फैल जाते हैं। रोग का असर आलू के कंद पर भी पड़ता है, जिससे आलू सड़ने लगता है और बदबू आने लगती है। बचाव के लिए दो ग्राम डाइथेन एम 45 व एक ग्राम कार्बेंडाजिम का घोल बनाकर छिड़काव करें। वहीं साइमोक्सोनील व मैंकोजेब दो ग्राम अथवा रिडोमिल मेटालैक्जिल व मैंकोजेब दो ग्राम प्रति लीटर की दर से 10 दिन के अंतराल पर छिड़काव कर सकते हैं।
ad



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।