LIVE Bharat Band 8 Dec 2020: भारत बंद के समर्थन में अखिलेश, मायावती भी, केजरीवाल जाएंगे सिंधु बॉर्डर
कृषि कानून के खिलाफ किसान संगठनों ने 8 दिसंबर, मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया है। इस भारत बंद को समूचे विपक्ष का समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी, शिवसेना, टीएमसी, आरजेडी, टीआरएस, वाम दल बंद को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं। इन राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 8 दिसंबर को सड़कों पर उतर कर किसानों के प्रति समर्थन व्यक्त करें। इस बीच, सोमवार को दिन भी भारी गहमागहमी वाला रहने वाला है। अखिलेश यादव ने रैली निकालते हुए लखनऊ से कन्नौज जाने का ऐलान किया है। पुलिस प्रसाशन इसे रोकने में लगा है। वहीं मायावती ने भी ट्वीट कर तीनों कानूनों को किसानों के खिलाफ बताते हुए वापस लेने की मांग कर दी है। इधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में सिंधु बॉर्डर पहुंचेंगे। पढ़िए दिनभर का अपडेट
जानिए भारत बंद के दौरान क्या क्या होगा
- किसानों ने 3 बजे तक चक्काजाम करने की बात कही है।
- इस दौरान एंबुलेंस और शादी से जुड़े वाहनों को छोड़कर बाकी सब वाहन बंद रहेंगे।
- इस दौरान दूध और सब्जियों की गाड़ियों भी रोकी जाएंगी।
- इसके अलावा दिनभर विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।
केंद्र को चिंता सता रही है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा न भड़क जाए, क्योंकि शिवसेना ने सामना में ऐसी ही धमकी दी है। लिखा है कि यह विरोध प्रदर्शन किसी भी समय विस्फोटक हो सकता है। शिवसेना का आरोप है कि केंद्र सरकार से अब हालात नहीं संभल रहे हैं। वह बातचीत के नाम पर टाइमपास कर रही है। किसानों की एकता में फूट डालने की कोशिश हो रही है।
मायावती का ट्वीट: 'कृषि से सम्बंधित तीन नये कानूनों की वापसी को लेकर पूरे देश भर में किसान आन्दोलित हैं व उनके संगठनों ने दिनांक 8 दिसम्बर को ’’भारत बंद’’ का जो एलान किया है, बी.एस.पी उसका समर्थन करती है। साथ ही, केन्द्र से किसानों की माँगों को मानने की भी पुनः अपील।'।
ad


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।