• Breaking News

    जौनपुर की होनहार बेटी वैष्णवी ने एक और रिकार्ड तोड़कर लहराया परचम- जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    जौनपुर। गूगल गर्ल के नाम से मशहूर जौनपुर की 6 वर्षीय बेटी वैष्णवी श्रीवास्तव एक बार फिर सारे रिकार्ड ध्वस्त करते हुए देश में अपना परचम लहराने में कामयाब हुई है। 

    इस बार वह मात्र 2 मिनट 47 सेकेण्ड में 196 देशों के नाम व उसकी राजधानी बताकर इण्टरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करायी है। इससे पूर्व यह रिकार्ड केरल की 8 वर्षीय बेटी केरीया सुसान जान के नाम दर्ज था। 

    मालूम हो कि नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले निवासी अनुराग श्रीवास्तव, माता श्वेता स्नेह की बेटी व माउंट लिट्रा जी स्कूल की कक्षा 2 की छात्रा वैष्णवी श्रीवास्तव को कुदरत ने गजब का दिमाग दिया है। उसी का परिणाम है कि उसे मात्र 6 वर्ष की उम्र में ही देश के सभी प्रदेशों का नाम-राजधानी, दुनिया के 196 देशों के नाम व उसकी राजधानियां याद हैं। इसके अलावा देश के सभी राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री नाम बखूबी पता है। 

    इस प्रतिभान बेटी इतनी कम उम्र ही एक एक सीढ़ी चढ़ते हुए अपने मुकाम की तरफ बढ़ रही है। इससे पहले वैष्णवी साढ़े 3 मिनट में देश के बड़े शहरों, राजधानी और राज्यों का नाम बताकर अपना नाम इण्टरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करायी थी। इस कामयाबी के बाद वह आगे की तैयारी में जुट गयी है।

     ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad