• Breaking News

    जौनपुर, दिव्यांग बच्चों ने किया आयोजन, अतिथियों ने किया सम्मानित- जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    नौपेड़वा, जौनपुर। हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा में दिव्यांग बच्चों हेतु शैक्षिक सांस्कृतिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सजल सिंह बक्शा एवं विशिष्ट अतिथि राजेश राय रहे जहां अध्यक्षता पूर्व एनपीआरसी श्रीनारायण उपाध्याय ने किया। 

    इस दौरान संस्था के प्रबन्धक विनोद माली एवं सचिव प्रमोद माली ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात् दिव्यांग बच्चों का खेलकूद हुआ जिसमें केला दौड़ में अंकित प्रथम, सत्यम द्वितीय, विनय कुमार तृतीय आये। जलेबी दौड़ में बृजेश गुप्ता प्रथम, आशीष पाल द्वितीय आये। 

    बम में दम में करन कुमार प्रथम, मयंक द्वितीय, कुलदीप तृतीय आये तो गुब्बारा फोड़ने में गोलू प्रथम, अली द्वितीय, रुद्र तृतीय आये। साथ ही 50 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम, सत्यम द्वितीय, काजल तृतीय आये। इस मौके पर अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वालों को सम्मानित किया जहां लायंस क्लब के उपाध्यक्ष मुन्ना मौर्या ने दिव्यांग बच्चों को जूता वितरित किया। 

    इस अवसर पर गीता मिश्रा, प्रभाकर उपाध्याय, प्रधानाध्यापक इन्द्रकला सिंह, राकेश सिंह, राधेश्याम मौर्या, रामावतार माली, जितेंद्र मौर्या, संदीप सैनी, प्रमोद दुबे, मनोज माली, नितिन सैनी, अर्चना गुप्ता, उषा देवी, निर्मला, आँचल मिश्रा, शिवपूजन माली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

     ad

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad