जौनपुर - ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों के आंशिक वार्डों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू - जौनपुर अपडेट न्यूज़ ll Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि अपर मुख्य सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश के माध्यम से वर्ष 2015 के सामान्य निर्वाचन के उपरांत नगरीय निकायों के सृजन/सीमा विस्तार के फलस्वरुप प्रभावित ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों के आंशिक (वार्डों) के निर्धारण के संबंध में आपत्तियां प्राप्त करने, उसके निस्तारण और प्रकाशन आदि के लिए समय सारणी निर्धारित की गई है।
4 से 11 दिसंबर तक ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का अवधारण सुनिश्चित किया जाना (वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर), 12 से 21 दिसंबर तक ग्राम, क्षेत्र तथा जिला पंचायत की प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची की तैयारी और उसका प्रकाशन, 22 से 26 दिसंबर तक प्रस्तावित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्तियां प्राप्त किया जाना, 27 दिसंबर से 2 जनवरी 2021 तक प्रस्तावित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्तियों का निस्तारण, 3 से 6 जनवरी तक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
त्रिस्तरीय पंचायतों के आंशिक प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के निस्तारण का प्रकाशन संबंधित विकास खंड मुख्यालय के सूचना वार्ड पर किया जाएगा। किए गए निर्धारण के संबंध में ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों से संबंधित आपत्तियां जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तथा जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में आपत्तियां जिला पंचायत कार्यालय में अपर मुख्य अधिकारी द्वारा प्राप्त की जाएगी।
निर्धारित अवधि में प्राप्त उपरोक्त समस्त स्तर की आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा जिसमें जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य होंगे। निर्धारित समय सीमा के उपरांत प्राप्त होने वाले आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।