Lockdown again in India : क्या देश में फिर लगेगा 15 दिन का लॉकडाउन, सरकार ने खुद बताई सच्चाई
नई दिल्ली Lockdown again in India । देशभर में corona संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और कोरोना वैक्सीन के देश में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में यह भी आशंका है कि कहीं देश में फिर से लॉकडाउन तो नहीं लगा दिया जाएगा। इस बीच सोशल मीडिया पर भी एक संदेश तेजी से वायरल हो रहा है कि देश में एक बार फिर से 15 दिन का lockdown लगने वाला हैं। सोशल मीडिया में वायरल संदेश में प्रधानमंत्री मोदी की फोटो के साथ ब्रेकिंग न्यूज लिखकर इस संदेश को वायरल किया जा रहा है। इस सच्चाई पर अब सरकार के ही एक विभाग ने खुद सच का खुलासा कर दिया है।

PIB की फेक्ट चेक टीम बोली, झूठा है वायरल संदेश
दावा: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने देश भर में 15 दिन के #लॉकडाउन का ऐलान किया है।#PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार ने देश में #लॉकडाउन लगाने की ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। pic.twitter.com/ho0t7XDGJF
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 4, 2020
प्रेस इन्फारमेशन ब्यूरो की फेक्ट चेक टीम ने वायरल संदेश के बारे में बताया है कि देश में फिर से 15 दिन के लिए lockdown नहीं लगने वाला है। सोशल मीडिया पर यह गलत खबर वायरल की जा रही है और इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। PIB ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा है कि #PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। केंद्र सरकार ने देश में #लॉकडाउन लगाने की ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
इस नंबर पर करें मैसेज, वायरल मैसेज की मिलेगी सच्चाई
Don't be misled by #misinformation anymore! If you have a query related to the Government of India, send it to us on our WhatsApp number at +91 8799711259 and we will verify it. pic.twitter.com/q1Z7XdSp4f
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 3, 2020
social media पर सरकारी योजनाओं, नौकरी के विज्ञापन या अन्य हितग्राही योजनाओं के संबंध में कई संदेश वायरल होते रहते हैं और इस संबंध में जनता को भ्रमित किया जाता है। यदि आपके पास भी सरकारी योजनाओं के संबंध को सोशल मीडिया पर कोई मैसेज मिलता है और आप उसकी सच्चाई के बारे में जानना चाहते हैं कि वह सच है या नहीं तो इसके लिए एक बहुत ही आसान तरीका है। अपने मोबाइल में इस नंबर (+91 8799711259) को सेव कर लें। इस व्हाट्सअप नंबर पर वह मैसेज फारवर्ड कर सकते हैं और PIB की फेक्ट चेक टीम के द्वारा सच्चाई प्राप्त कर सकते हैं।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।