• Breaking News

    New Covid-19 Guideline: सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन की आशंका को देखते हुए गाइडलाइंस को 31 जनवरी तक बढ़ाया

    गृह मंत्रालय ने देश में Corona के मामलों और ब्रिटेन में पाए गए Corona के नए स्ट्रेन के फैलाव को देखते हुए नई Guideline जारी की है। कोरोना के मामलों की निगरानी के लिए गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पहले के दिशानिर्देशों का 31 जनवरी 2021 तक लागू रहने के लिए विस्तार किया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि कंटेनर जोन को सावधानीपूर्वक सीमांकित किया जाना जारी रखा जाएगा। इन जोन के भीतर निर्धारित रोकथाम के उपायों का सख्ती से पालन किया जाएंगे। कोरोना पीड़ितों उपयुक्त व्यवहार को बढ़ावा दिया गया और सख्ती से लागू किया गया। 


    गृह मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के कारण सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आई है, लेकिन विश्व स्तर पर मामलों में वृद्धि हुई है। गृह मंत्रालय ने राज्यों को कंटनमेंट जोन पर ध्यान देने और सीमा बंदी के लिए कहा है और कहा है कि कड़ाई से एसओपी का पालन किया जाए।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मामले 2,77,301 हैं। कुल मामलों के केवल 2.72 फीसदी सक्रिय केस हैं। कुल सक्रिय मामलों में 1389 पिछले 24 घंटे में कम हुए हैं। 1 महीने से ज्यादा वक्त से हर दिन ठीक होने वालों की संख्या नए आ रहे मामलों से ज्यादा रह रही है। देश में कोरेाना के मामलों की रिकवरी रेट बढ़कर 95.83 फीसदी हो चुका है।

    गौरतलब है कि भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 20,021 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 279 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल केस 1,02,07,871 हो चुके हैं। अब तक 1,47,901 की मौत हुई है। 

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad