• Breaking News

    Jaunpur News: यदि व्यापारी एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगेः राधेरमण जायसवाल - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    जौनपुर अपडेट न्यूज़
    जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल की परिचय बैठक अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में सिद्दीकपुर स्थित आरसीपीएल ‘नेचर पार्क’ पर हुई जहां मुख्य अतिथि दिनेश टण्डन जिलाध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल ने नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल को बधाई देते हुए कहा कि आपने बहुत कम समय में इतनी बड़ी और अनुशासित कार्यकारिणी को जोड़ा है जो प्रशंसनीय है।

    नगर की टीम ने कोरोना काल में लगातार व्यापारी समस्याओं तथा व्यापारियों के हित के विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जिसकी जितनी भी सराहना की जाय, कम होगी। साथ ही जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को माल्यार्पण करते हुए बधाई दिया। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल और प्रांतीय मंत्री सोमेश्वर केसरवानी ने संयुक्त रूप से नगर की पूरी टीम को बधाई देते हुए प्रदेश की सदस्यता अभियान में सहयोग करने की अपील किया। साथ ही हमेशा आगे बढ़कर जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान करते हुये कहा कि जब भी आवश्यकता होगी, प्रदेश स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये व्यापारियों से ‘एक रहे रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे’ का नारा दिया। अपने 6 महीने के कार्यकाल के रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए श्री जायसवाल ने 10 वर्षों के बाद पुनः लोहा व्यापार मंडल के नए टीम की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष रतन जायसवाल, महामंत्री ज्ञानचंद जायसवाल, और कोषाध्यक्ष के लिए राजकुमार साहू को नियुक्त किया गया। 

    इसके पहले कार्यक्रम का प्रारंभ राजेश्वर सिंह द्वारा ईश वंदना से हुआ जिसके बाद कोरोना काल में असामयिक दिवंगत हुए व्यापारी नेता राजनाथ गुप्ता, रवि मिंगलानी, राजेंद्र अग्रहरि, पारसनाथ साहू, संजीव जायसवाल को उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक को युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, संरक्षकगण राजदेव यादव, अशोक बैंकर, दिनेश सेठ, अरुण त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, श्याम चंद्र अग्रहरि के साथ नगर महामंत्री उत्तरी आनंद साहू, नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरी, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, छब्बू लाल सोनकर, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, राजमणि यादव, रवि श्रीवास्तव, सुधांशु साहू, जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने संबोधित किया। इस अवसर पर रामकुमार साहू, संजय केडिया, हेमंत जायसवाल, संजय बैंकर, निरंजन सेठ, संजय जड़वानी, आलोक सेठ, संतोष साहू, संदीप गुप्ता, शशांक सिंह, लोकेश साहू, धर्मेंद्र सेठ, अनिल मद्धेशिया, सुरेश शर्मा, डीके अग्रहरी, यशवंत साहू, विमल भोजवाल, बनवारी लाल साहू, सर्वेश जायसवाल, अमरनाथ अग्रहरि, ध्रुव जायसवाल, गणेश साहू, मनोज तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव, संदीप वर्मा, सरदार मनमोहन सिंह, अजय अग्रहरि, सरदार रंजीत सिंह, अवनींद्र तिवारी, सतीश सेठी, रमेश जायसवाल, अमितोष अग्रहरि, शैलेष गुप्त, नरसिंह योगेश साहू, धीरज साहू, विकास जायसवाल, राहुल अग्रहरि, राजेंद्र सिंह, नीरज श्रीवास्तव, भरत सेठ, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, शिव कुमार, संदीप पांडेय, सुरेंद्र मौर्य, अधिवक्ता सुशील मौर्य, दिलीप सिंह, अमर जौहरी, विनय बरोतिया, मधुसूदन बैंकर, अरविंद अग्रहरि, सूरज सेठ, नवीन सिंह, संतोष यादव, विशाल खत्री, दीपक जावा, शाहिद मंसूरी, अनूप जायसवाल, इंद्रजीत मौर्य, कृष्ण कुमार, अजय देवा, संतोष अग्रहरि, प्रदीप सिंह, तारिक इकबाल, शरद साहू, अंकुर सिंघानिया, शिशिर मौर्या, दीपक गुप्ता, बंटी अग्रहरि, विजय केडिया, अभिनव कुमार, संतोष जायसवाल, रितेश गुप्ता, शिवम गुप्ता सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों को स्मृति चिन्ह महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, आनंद साहू और कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव ने किया। अन्त में नगर उपाध्यक्ष/कार्यक्रम संयोजक लोकेश साहू ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad