• Breaking News

    ऑपरेशन मुस्‍कान...14 दिन में 35 गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने ढूंढ निकाला

    गुमशुदा बच्‍चों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन मुस्कान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने राजधानी भोपाल में अब तक 35 बालक-बालिकाओं को ढूंढ़ निकाला है। हालांकि वर्ष 2011 से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो भोपाल में कुल 63 बालक और 161 बालिकाएं गायब हुईं। इनमें 2019 में सबसे ज्यादा 54 बच्चे गायब हुए हैं।

    बता दें कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर छह जनवरी से अलग-अलग थानों में गुमशुदा बालक और बालिकाओं को खोजने के लिए अभियान शुरू किया गया था। राजधानी भोपाल में इस अभियान के तहत पुलिस को जिन थानों क्षेत्रों में कामयाबी मिली है, उनमें थाना गोविंदपुरा में एक बालिका, अशोका गार्डन में एक बालिका, अयोध्या नगर में दो बालिकाओं, बिलखिरिया में एक बालिका, सूखी सेवनिया में एक बालिका, बागसेवानिया में एक बालिका, मिसरोद में एक बालिका, शाहपुरा में तीन बालिकाओं व एक बालक, जहांगीराबाद में एक बालिका, स्टेशन बजरिया में एक बालिका, अरेरा हिल्स में दो बालिकाओं और एक बालक, हबीबगंज में दो बालक व एक बालिका, कोलार रोड में एक बालिका, निशातपुरा में एक बालिका, ईंटखेड़ी में एक बालिका, नजीराबाद में दो बालिकाओं, छोला मंदिर में तीन बालिकाओं, गांधीनगर में दो बालिकाओं, तलैया क्षेत्र में एक बालक, श्यामला हिल्स में एक बालिका और एक बालक, हनुमानगंज में एक बालिका और थाना कोहेफिजा में एक बालिका को खोजा गया है।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad