Jaunpur News: 14 घंटे बाद मिली मछलीशहर से लापता बालिका
Jaunpur Update News
मछलीशहर। नगर के गोलामंडी से मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में लापता हुई बालिका को पुलिस ने 14 घंटे बाद सिकरारा थाना क्षेत्र से बरामद किया। वह नहर के किनारे रोते हुए मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को बरामद करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस अपहरण की बात को संदिग्ध मानते हुए छानबीन कर रही है।
मंगलवार की रात में नगर की गोलामंडी निवासी राजकुमार की पुत्री मुस्कान (10)को बाइक सवार दो युवक झांसा देकर अपने साथ ले गए थे। मां के मुताबिक बालिका दोनों बाइक सवारों को अपने पिता के पास लेकर गई थी, लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटी तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। देर रात अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की। रात में ही एसपी राजकरन नय्यर व एएसपी त्रिभुवन सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। आसपास के मकानों पर लगे सीसी टीवी फुटेज खंगाले, मगर कोई खास जानकारी नहीं मिली।
खोजबीन चल रही थी, इसी बीच बुधवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के मीठेपार गांव की पाल बस्ती के लोगों ने नहर के किनारे बालिका को रोते हुए देखा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बालिका को अपनी संरक्षण में ले लिया। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। डरी-सहमी बालिका कुछ बता नहीं सकी। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि गायब बालिका मिल गई है। वह अभी कुछ बता नहीं पा रही। स्थिति सामान्य होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। आरोपी युवक कौन थे, उनकी तलाश की
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।