160 कॉलेजों को पूविवि ने दी राहत, 1 वर्ष के लिए बढ़ेगी संबद्धता - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
कोरोना काल के कारण संबद्धता का नवीनीकरण न करा पाने वाले कॉलेजों को पूविवि ने राहत दी है। 1 वर्ष के लिए उनकी संबद्धता का विस्तार किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राहत पाने वालों में सबसे ज्यादा संख्या गाजीपुर जिले के कॉलेजों की है। यहां 80 कॉलेजों को लाभ मिलेगा, जबकि मऊ में 30 कॉलेज हैं।
पूर्वांचल विवि से चार जिलों के 936 कॉलेज संबद्ध हैं। इसमें 9 कॉलेज राजकीय और 36 एडेड हैं। अन्य कॉलेज वित्तविहीन हैं। कॉलेजों को स्नातक स्तर पर 3 और स्नातकोत्तर स्तर पर 2 साल के लिए संबद्धता दी जाती है। विवि से जुड़े 4 जिलों के 160 कॉलेज ऐसे हैं, जिनकी संबद्धता अवधि वर्ष 2020 में पूरी हो गई थी।
नियमानुसार उन्हें उसी वर्ष इसका विस्तारण कराना था, लेकिन कोरोना काल में लंबे समय विवि और कॉलेज बंद होने से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।
कॉलेजों ने इस बारे में शासन से राहत की अपील की थी। शासन के निर्देश के बाद विवि ने कॉलेजों की 1 वर्ष के लिए संबद्धता विस्तारण की सहमति दी है। इसके लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
इसमें कई कॉलेज ऐसे भी हैं, जिनमें नए कोर्स शुरू किए गए हैं। ऐसे कॉलेजों में गाजीपुर के 80, जौनपुर व आजमगढ़ के 30-30 और मऊ के 20 कॉलेज हैं।
संबद्धता अधीक्षक संजय सिंह के मुताबिक जिन कॉलेजों या कोर्स की संबद्धता वर्ष 2020 में पूरी हो गई थी, उन्हें 1 वर्ष के लिए विस्तारण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।