• Breaking News

    जौनपुर, मनीष कुमार जौनपुर के जिलाधिकारी बने, योगेश्वर राम विंध्याचल के मंडलायुक्त - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News

    Jaunpur Update News

    शासन ने शनिवार की रात 15 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमे पूर्वांचल के जौनपुर जिले के जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और विंध्याचल मंडल की कमिश्नर प्रीति शुक्ला का भी नाम शामिल है। 

    योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल मंडलायुक्त और मनीष कुमार वर्मा को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रीति शुक्ला को स्थानांतरित कर सचिव खाद्य एवं रसद विभाग और जौनपुर के डीएम रहे दिनेश कुमार सिंह को चित्रकूट का कमिश्नर बनाया गया है। 

    6 नवंबर 2019 को प्रीति शुक्ला ने पदभार संभाला था। योगेश्वर राम मिश्रा वाराणसी के डीएम की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं। एक लंबे अंतराल के बाद अब मिर्जापुर के कमिश्नर की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

    मनीष कुमार वर्ष 2011 बैच के आईएएस हैं और बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात थे। 16 अक्टूबर 2019 को कार्यभार संभालने वाले दिनेश कुमार ने आते ही वरासत दर्ज कराने के लिए अभियान शुरू किया था। 

    इसके तहत राजस्व कर्मचारियों की टीम को अपने क्षेत्र के सभी मृतकों के नाम चिन्हित कर अविवादित मामलों में वारिश का नाम अभिलेखों में दर्ज करने का निर्देश दिया गया था। अभियान के पहले चरण में ही 30 हजार से अधिक अविवादित वरासत के मामले निपटा दिए गए, जो काफी समय से लंबित थे। 

    वरासत दर्ज होने के बाद वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के भी पात्र हो गए। बैंक से लोन लेना आसान हो गया। मल्हनी चुनाव से ठीक पहले जिले में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू करने को कहा था।

    हाल ही में एक जनवरी को उन्हें सचिव पर प्रोन्नत वेतनमान के लिए चुना गया था, जिसके बाद से ही उनके तबादले की चर्चा शुरू हो गई थी। अब उन्हें कमिश्नर के रूप में पदोन्नति देते हुए चित्रकूट मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

    AD

    AD



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad