जौनपुर। बोरी में कछुआ छिपाकर ट्रेन से बंगाल ले जा रहीं 2 महिलाएं गिरफ्तार, बोरे से 150 कछुआ बरामद
Jaunpur Update News
जौनपुर। देहरादून से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस से जफराबाद स्टेशन पर शनिवार की रात आरपीएफ व जीआरपी ने 150 कछुआ बरामद किया। दो महिला तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। कछुओं को बंगाल ले जाया जा रहा था। पूछताछ के बाद देर रात दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया। बरामद कछुए वन विभाग की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं।
आरपीएफ प्रभारी जेसी शर्मा को ट्रेन से कछुआ तस्करी की सूचना मिली थी। दून एक्सप्रेस के जफराबाद पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से बोगियों की तलाशी शुरू की। स्लीपर डी 3 डिब्बे में वेस्ट बंगाल के वर्धमान जिले की महिला सरस्वती उर्फ डाली, उर्मिला चौधरी सफर कर रही थीं।
चेकिंग के दौरान उनके पास से 150 कछुआ बरामद हुए। वह कछुओं को एक बोरे में रखकर सीट के नीचे रखी हुई थी। टीम ने दोनों को हिरासत में पूछताछ की तो बताया कि कछुओं को बंगाल ले जाया जा रहा था। दोनों देहरादून के पास से ट्रेन में सवार हुई थीं।
जफराबाद आरपीएफ प्रभारी जेसी शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई टीम में आरपीएफ दरोगा शैलेश कुमार, जीआरपी के दरोगा अरविंद सिंह आदि शामिल रहे।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।