• Breaking News

    जौनपुर: घर में ही कर दिया बहन का अंतिम संस्कार, मानसिक रूप से कमजोर है भाई

    Jaunpur Update News

     जौनपुर जिले के सवंसा गांव में शनिवार शाम बीमार चल रही दिव्यांग युवती की मौत हो गई। मानसिक रूप से कमजोर भाई ने देर शाम घर में ही चिता सजाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।  सवंसा गांव निवासी 40 वर्षीय युवक और उसकी बहन (30) साथ रहते थे। दोनों मानसिक रूप से कमजोर थे। बहन चलने-फिरने में भी असमर्थ थी।

    दोनों आसपास से मिलने वाले भोजन से पेट भर लेते थे। बहन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। शनिवार शाम उसकी मौत हो गई। गांव के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे थे किंतु युवक ने सभी को भगा दिया।

    उसने घर में ही चिता बनाई और बहन के शव को जला दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। एसओ ओमनारायण सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। ग्रामीण शव घाट ले जाना चाहते थे, लेकिन उसने किसी को शव के पास जाने नहीं दिया।

    AD

    AD


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad