• Breaking News

    कानपुर: दामाद ने पेट्रोल डाल कर ससुराल में लगाई आग, पत्नी सहित 6 झुलसे, अस्पताल में भर्ती

    कानपुर में जूही थाना क्षेत्र के रत्तूपुरवा में हरदोई बिलग्राम इतौली निवासी मुकेश कुमार ने अपने ससुराल वालों को जिंदा जलाने का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह मुकेश एक बोतल में पेट्रोल लेकर पहुंचा और उनके दरवाजे पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। कुछ ही पल में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग चारो ओर फैल चुकी थी।

    घटना के वक्त घर में मुकेश की पत्नी मनीषा उनका डेढ़ साल का बेटा, ससुर हीरालाल, सास शिवकुमारी, सलियां राधा, वंदना व उमा थीं। मासूम सकुशल है। बाकी सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया है।

    एसपी साउथ दीपक भूकर के अनुसार घटना के बाद मुकेश फरार हो गया है। गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। जल्द गिरफ्तारी का दावा किया। मुकेश की नशेबाजी से तंग आकर पत्नी अपने मायके में रह रही थी। शादी के तीन साल हुए थे। घर के ऊपर रहने वाले हीरालाल के भाई कमलेश कुमार ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad