Jaunpur News: रानी सब्जी मण्डी का ताला खुला, किसानों में छायी खुशी - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के थानागद्दी रोड पर स्थित पुरानी सब्जी मंडी का ताला खुल जाने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गयी। मंडी के मालिक जंगी यादव ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा मंडी नहीं खुलेगी कि झूठी अफवाहों से किसान परेशान हो गये थे लेकिन शनिवार को सुबह मंडी का ताला खोल दिया गया है।

किसान अमलदार यादव, जग्गू पटेल, शंकर पटेल, राजेश सोनकर, रवि यादव आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हम लोग कड़ी मशक्कत करके साड़, बछड़ा व नीलगायों से किसी तरह अपनी साग सब्जी की फसल को बचाते हैं और मंडी ले जाकर बेचते हैं। मंडी नहीं रहती तो हम लोगों को जौनपुर या पिन्डरा मंडी जाना पड़ता, इसीलिए मंडी की तालाबंदी से हम सभी परेशान थे लेकिन अब काले बादल छट चुके हैं। नये सुबह के साथ आज से अपने धन्धे की फिर शुरुआत हो गयी है। हम सभी किसान भाई बहुत खुश है, क्योंकि हमारे परिवार का आधार यही हमारा सब्जी का व्यापार है।
AD

AD

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।