Apple लाने वाला सबसे सस्ता Iphone,लॉन्च होने से पहले जानें कीमत और फीचर्स
किसी भी आम आदमी के लिए आईफोन (Iphone) खरीदना सपना होता है। एप्पल (Apple) कंपनी हमेशा से ही महंगे फोन के लिए जानी जाती है। इसके आईफोन हमेशा से महंगे रहे है, लेकिन इनकी दीवानगी भी लोगों में काफी रहती है। एप्पल इस साल एक कम कीमत वाला आईफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी एक नया iphone SE Plus लाने वाली है। यह आईफोन एसई 2020 (iphone se 2020) का अपग्रेडेड वर्जन होगा। एप्पल के नए फोन से जुड़ी कई रिपोर्ट्स पिछले दिनों आई थी। जिसके मुताबिक एप्पल एसई प्लस (SE Plus) में वाइड नॉच डिस्पले हो सकता है। साथ ही मोबाइल में 6.1 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी। उम्मीद है कि कंपनी अप्रैल महीने तक नए फोन को लॉन्च कर देगी। नए एसई प्लस फोन में एसई सीरीज की तरह होम बटन नहीं होगा। इसके अलावा फोन में A14 Bionic चिपसेट से लैस होगा। आईफोन एसई प्लस फोन में थिक बेजेल का सपोर्ट भी हो सकता है। यह मोबाइल तीन कलर ब्लैक, रेड और व्हाइट में आएगा।
रिपोर्ट के अनुसार आईफोन एसई प्लस (Iphone SE Plus) की कीमत 499 डॉलर यानी करीब 36 हजार रुपए के आसपास होगी। यह आईफोन एसई 2020 से महंगा होगा। बताया जा रहा है कि कंपनी के नए मोबाइल में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। वहीं रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन और 6 पोर्ट्रेट लाइट का इफेक्ट होगा। इसके साथ ही फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का हो सकता है। नया आईफोन आईपी76 से सर्टिफाइड होगा जो पानी और धूल में भी खराब नहीं होगा। अन्य फीचर की बात करे तो इसके साइड में पावर बटन और फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।