आश्रम वेब सीरीज को लेकर जोधपुर में फ़िल्म मेकर प्रकाश झा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज
सोशल साइट्स व मैक्स प्लेयर पर चलने वाली फिल्म निर्माता निर्देशक प्रकाश झा द्वारा निर्मित वेब सीरीज आश्रम को लेकर जोधपुर ग्रामीण के लूणी थाना में मामला दर्ज हुआ है। लूणी क्षेत्र के ग्राम सरेचा निवासी डी. आर. मेघवाल ने आश्रम वेब सीरीज के निर्माता निर्देशक प्रकाश झा व अन्य के खिलाफ एससी एसटी वर्ग के लोगों की भावनाओ को आहत करने व जातिगत व असंवैधानिक, असम्मानजनक शब्दों से अपमानित करने , अश्लील एवं अभद्र तरीके से गाली गलौज करने और वेब सीरीज में हिन्दू धर्म की विभिन्न जातियों व वर्गों में आपसी नफरत , घृणा व साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के चलते एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई।
आश्रम वेब सीरीज के प्रथम भाग के पहले एपिसोड में एससीएसटी वर्ग के शादी विवाह के दौरान बारात रवानगी को लेकर छोटी जात व बड़ी जात को प्रदर्शित करते हुए जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देते हुए जाति विशेष हरिजन व असम्मानजनक शब्द कहकर संबोधित किया गया, वेब सीरीज में बारात रवानगी के एक सीन में ऊंची जाति के लोगों को छोटी जाति के लोगों पर मारपीट करना बताते हुए बहुत ही निम्न व घटिया तरीके से गाली गलौज की गई थी। आरोप है कि समाज में जातिगत भेदभाव व छुआछूत जैसी घ्रणित व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया।
मेघवाल ने बताया सीडी कैसेट रिपोर्ट के साथ पुलिस को सुपुर्द कर दी गई है मामले में जांच एसीपी एससीएसटी सेल जोधपुर महानगर को सौंपी गई है ।मुकदमा एससीएसटी एक्ट की धारा 3(1) (r) (s) (u) व IT Act की धारा 67 के अंतर्गत दर्ज किया गया है ।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।