• Breaking News

    Board Exam : तीन राज्यों ने 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए की ये घोषणाएं

    10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह खबर बेहद खास है। तीन राज्यों में बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं के छात्रों के संबंध कुछ अहम निर्णय किए गए हैं। इनमें स्कूल दोबारा खोले जाने, बोर्ड, प्री बोर्ड और कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित करने के साथ ही प्रवेश पत्र जारी करने संबंधी खबरें हैं। इसलिए, 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी और उनके अभिभावक इस खबर को अवश्य पढ़ें ...

    दिल्ली में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खुलेंगे स्कूल : 

    देश की राजधानी दिल्ली में कई महीनों तक स्कूल बंद रखने के बाद अब दिल्ली सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं वाले छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। दिल्ली में 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए 18 जनवरी, 2021 से स्कूल फिर से खुल जाएंगे। हालांकि, बच्चों को स्कूल आने के लिए अपने अभिभावकों की अनुमति आवश्यकता रहेगी। वहीं, स्कूल प्रबंधन को कोरोना संक्रमण के प्रसार से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल की पालना करनी होगी। बता दें कि 04 मई से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। इससे पहले प्री-बोर्ड भी होनी है। जबकि 01 मार्च से प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी प्रारंभ होंगी। 

     

    हिमाचल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होंगी : 

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। राज्य में बोर्ड परीक्षाएं 04 मई से शुरू होंगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा की तारीखों के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 05 मई, 2021 से शुरू होकर 20 मई, 2021 को खत्म होंगी। जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 04 मई, 2021 से 29 मई, 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर परीक्षा की समयसारिणी देख सकते हैं। 

    10वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट यहां देखें।

    12वीं बोर्ड परीक्षा की डेट शीट यहां देखें।

    हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए : 

    बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की कंपार्टमेंट, अतिरिक्त और स्पेशल परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।दोनों कक्षाओं की परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध हैं। इस वर्ष 26,060 छात्र कंपार्टमेंट, अतिरिक्त और स्पेशल परीक्षा में भाग लेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं और एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मांगे जाने पर उम्मीदवार अपनी जानकारी डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। यहां से परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट करा लें। 

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad