राष्ट्रीय भावना को जागृत व उसके अनुरूप कार्य करना चाहिए:अपूर्वा तिवारी
Jaunpur Update News
मडि़याहूं, जौनपुर। समाज और देश के उत्थान के लिए हमे कार्य करने के लिए समर्पित रहना होगा। प्रशिक्षण का असली उद्देश्य यही है। प्रशिक्षण से राष्ट्रीय भावना को जागृत करना और उसके अनुरूप कार्य करना चाहिए उक्त बातें पी.जी.कॉलेज मडि़याहूं प्रबन्धक अपूर्व तिवारी ने 5 दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के समापन अवसर पर कहा। समापन अवसर पर झण्डा रोहण प्रबन्धक द्वारा किया गया।
इसके बाद बीटीसी के सभी प्रशिक्षुओं द्वारा दीक्षान्त समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने यह शपथ लिया कि हम लोग देश के लिए समर्पित रहेंगे राष्ट्र सरोपरि है । इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य आंजनेय पाण्डेय, बीटीसी विभागाध्यक्ष डॉ. हौशिला प्रसाद पाण्डेय,सभी एसोसिएट प्रोफेसर्स, प्राध्यापकगण एवं समस्त कर्मचारी स्काउट गाइड ट्रेनर डी.ओ.सी. राकेश मिश्रा तथा अखिलेश वर्मा सहित सभी प्रशिक्षु मौजूद रहे।
वहीं मडियाहूँ अम्बरपुर के स्व. मालती सिंह पीजी कॉलेज बेलवा में 7 दिनों तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह मनाया गया।स्वामी विवेकानंद के मार्गदशर््ाक से प्रेरणा लेकर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं ने इन 7 दिनों में वाद -विवाद प्रतियोगिता ,पेंटिंग प्रतियोगिता, संगोष्ठी, भाषण जैसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया युवा सप्ताह के अंतिम दिन महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का कार्यक्रम
में आयोजित किया गया है जिसमें रेनू ,प्रतिभा ,कविता, अनीता ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, महाविद्यालय के व्यवस्थापक अरविंद सिंह दारा जी ने बच्चों के कार्यक्रम को अति प्रशंसनीय कहा और कहा एक नवीन भारत के निर्माण में युवाओं का अहम योगदान है और यह युवा विवेकानंद जैसे महापुरु ष को अपना मार्गदशर््ाक समझें तभी हम एक अखंड भारत का निर्माण कर सकते हैं इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.असद उल्लाह खां,डा. दुर्जन कनौजिया एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रूपेश त्रिपाठी, बलराज कुमार उपस्थित रहे।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।