Lockdown: चीन में फिर तेजी से फैला कोरोनावायरस, कई राज्यों में लगाया लॉकडाउन
बीजिंग में कोरोना संक्रमितों की संख्या बीते तीन हफ्तों में अचानक बढ़ी है। मार्च 2020 के बाद चीन के किसी शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में यह सबसे तेज बढ़ोतरी है। चीन सरकार ने कहा है कि वह दस दिसंबर के बाद बीजिंग आए सभी विदेशियों की जांच कराएगी। ऐसा राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक आए उछाल को देखते हुए किया जाएगा। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बुधवार को बताया कि बीजिंग में 19 जनवरी को कोरोना संक्रमण के 103 मामले सामने आए जबकि इसके पहले 18 को 118 मामले जानकारी में आए थे। उत्तर-पूर्वी प्रांत जिलिन में 46 नए मामले सामने आए हैं।
जबकि बीजिंग के नजदीक के हेबेई प्रांत में 19 कोरोना प्रभावित मरीज मिले हैं। डाक्सिंग में संक्रमित लोगों के मिलने के बाद नजदीक का तियागोंग युआन मेट्रो स्टेशन को बंद करा दिया गया है और सभी सुरक्षात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। 2019 के आखिरी महीनों में चीन के वुहान शहर से ही कोरोना वायरस फैला था। उत्तरी-पूर्वी इलाकों में जहां पर कोरोना संक्रमण के मामले एकदम से बढ़े हैं, वहां पर लॉकडाउन लगाया गया है, जाने-आने पर रोक लगाई गई है और बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग कराई जा रही है। हेबेई, जिलिन और हेलांगजियांग प्रांतों में लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। जिलिन के सोंगयुआन शहर को पूरी तरह से बंद करा दिया गया है। सरकार नियंत्रित अखबार चाइना डेली ने बताया है कि सरकार और सत्तासीन कम्युनिस्ट पार्टी की संयुक्त बैठक में बचाव उपायों में कड़ाई करने का फैसला किया गया।
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।