Coronavirus New Symptom: कोरोना वायरस का अब नया लक्षण, अब यहां हो रहा इंफेक्शन
कोरोना वायरस (Coronavirus) ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। यह खतरनाक महामारी अबतक लाखों लोगों की जान ले चुका है। वहीं इस संक्रमण के नए-नए केस भी सामने आ रहे हैं। बुखार, सर्दी व जुखाम और सांस से जुड़ी समस्याओं के बाद कोविड-19 (Covid-19) का एक नया लक्षण सामने आया है। जिसमें कोरोना संक्रमित के मुंह के अंदर इंफेक्शन हो रहा है। विशेषज्ञ ने इसको लेकर चेतावनी भी दी है।

किंग्ज कॉलेज लंदन के प्रोफेसर टिम स्पेक्टर (Tim Spector) के अनुसार कोविड-19 (Covid-19) अब मुंह से भी उभर सकता है। उन्होंने दावा किया है कि ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो मुंह के तकलीफ से परेशान है। उन्होंने कोरोना के नए लक्षण को कोविड टंग नाम दिया है। स्पेक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि अगर सिरदर्द, थकान या जीभ पर असामान्य लक्षण महसूस हो तो घर पर रहना चाहिए।
प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने इस बारे में ट्वीट कर एक फोटो भी शेयर की है। जिसमें मरीज की जीभ पर सफेद रंद के धब्बे दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के नए लक्षण में मुंह में अजीब तरह के छाले भी हो रहा है। स्पेक्टर ने आगे कहा, जीभ अपने आप ही एक सप्ताह के अंदर सामान्य हो जाएगी। अगर आप अपनी जीभ पर पैच नोटिस करते है, तो अच्छा है कि डॉक्टर से परमार्श करें और कोविड-19 का पता लागने टेस्ट करवाएं।
वहीं बता दें आज (शनिवार) भारत में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए अभियान की शुरुआत की। देश में पहले दिन तीन लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगेगा। आम नागरिकों के लिए वैक्सीनेशन की शुरुआत अगले महीने शुरु होगी।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।