• Breaking News

    Youtube में जल्द लांच होगा नया फीचर, शॉपिंग करने वालों को मिलेगी ये सुविधा

    ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म Youtube जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब वीडियो के बीच में दिखने वाले विज्ञापन से ही सीधे प्रोडक्ट की खरीददारी भी कर सकेंगे। यानि अब Youtube यूजर्स को वीडियो के दौरान दिखाई देने वाले प्रोडक्ट को किसी अन्य शॉपिंग वेबसाइट पर सर्च नहीं करना पड़ेगा। यदि किसी यूजर्स को वीडियो देखने के दौरान ही कोई प्रोडक्ट पसंद आता है, तो उसी समय ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेगा। Youtube वीडियो के बीच में एक शॉपिंग बैग का आइकन यूजर्स को दिखाई देगा। जिस पर क्लिक कर के खरीददारी कर सकेंगे।

    फिलहाल सिर्फ कुछ यूजर्स को मिली सुविधा

    गौरतलब है कि Youtube फिलहाल इस फीचर्स को अमेरिका में एंड्रॉइड, आईओएस और वेब के कुछ यूजर्स पर प्रयोग कर रही है। यूट्यूब के इस फीचर की टेस्टिंग की जानकारी गूगल सपोर्ट पेज पर शेयर की है। YouTube के मुताबिक यूजर को वीडियो के जरिए प्रोडक्ट खरीदने का ऑप्शन दिया जाएगा। कंपनी इस तरह से अपने प्लेटफार्म को शॉपिंग चैनल की तरह डेवलप कर सकेगी।

    ऐसे कर सकेंगे Youtube से शॉपिंग

    - Youtube वीडियो में यूजर्स को शॉपिंग बैग आइकन मिलेगा

    - वीडियो के नीचे लेफ्ट कॉर्नर में शॉपिंग बैग आइकन होगा।

    - इसकी मदद से यूजर्स प्रोडक्ट्स को देख सकते हैं।

    - Youtube पर दिखने वाले सामान को खरीदने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर नहीं जाना होगा।

    - Youtube के नए शॉपिंग बटन के आने से यह काम आसान हो जाएगा।
    - Youtube ने क्रिएटर्स से Youtube सॉफ्टवेयर को टैग और वीडियो में प्रोडक्ट फीचर को ट्रैक करने के लिए कहा था।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad