• Breaking News

    Crime News: मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर युवक से 2200 रुपये लूटे

    मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर कंपू थाने से 100 मीटर की दूरी पर स्थित बिजली घर के सामने से बाइक सवार बदमाशों ने शहजाद से 2200 रुपये लूट लिए। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। राहगीर को रोककर इस तरह से लूटने के यह दूसरी वारदात है।

    पिछोरो की पहाड़िया निवासी शहजाद पुत्र निसार खान किसी काम से शहर से बाहर गए थे। रविवार की रात को घर लौट रहे थे। फरियादी पैदल घर जा रहा था। बिजली घर के पास बाइक पर दो युवकों ने 55 साल के शहजाद को रोक लिया। दोनों युवक उन पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगे। इन अपरिचित युवकों ने उनकी जेब की तलाशी ली और जेब में रखे 2200 रुपये लूट लिए। लूट की वारदात करने के बाद दोनों बदमाश मौके से भाग गए। फरियादी समझ ही नहीं पाए उनके साथ क्या हुआ। शहजाद खान ने रुपये लूटने की सूचना कंपू थाना पुलिस को दी। पुलिस का दावा है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर राहगीर को लूटने की कंपू थाना क्षेत्र में दूसरी वारदात है।

    भतीजे बचाने के लिए आए विनोद काे तलवार मारी, कान कटाः गेंड़े वाली सड़क पर भतीजे मोंटी से हुए विवाद में चाचा विनोद जोशी को तीन युवकों ने तलवार मार दी। तलवार के प्रहार से फरियादी का कान काट गया। मारपीट की घटना रविवार की रात की है। जनकगंज थाना पुलिस ने घायल की रिपोर्ट मोनू जोशी, राहुल व सुल्तान के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। गेंड़े वाली सड़क निवासी विनोद जोशी रविवार की शाम को बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। घर के पास ही उनके भतीजे मोंटी से आरोपितों का विवाद हो रहा था। फरियादी भतीजे के बचाने के लिए पहुंच गए। जहां तीनों युवकों ने विनोद जोशी को तलवार मार दी। पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है।

    AD

    AD

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad