Tandav ताडंव के बाद Mirzapur Web Series के खिलाफ मामला दर्ज, ये लगे आरोप
अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की वेब सीरीज तांडव (Tandav) को लेकर विवाद बढ़ते ही जा रहा है। सीरीज पर हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। फिल्म निर्माता और टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है। मुंबई और लखनऊ के हजरतगंज थाने में केस दर्ज भी हुआ है। इसमें निर्देशक अली अब्बास जफर, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित का नाम शामिल है। इस बीच तांडव के बाद मिर्जापुर (Mirzapur) के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
यह केस उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में अरविंद चतुर्वेदी नाम के एक शख्स ने कराया है। उनका कहना है कि मिर्जापुर वेब सीरीज धार्मिक, सामाजिक और क्षेत्रीय भावनाओं को ठेस पहुंचाती है। इस कारण सामाजिक ताने-बाने को नुकसान हो रहा है। वहीं मिर्जापुर की सांसद और अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी वेब सीरीज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांग माफी तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने माफी मांगी है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी कास्ट और क्रू की तरफ से बयान जारी किया है। जफर ने लिखा है कि हम वेब सीरीज ताडंव पर आ रही जनता की प्रतिक्रिया को देख रहे हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ हुई बैठक में हमें सीरीज से जुड़ी शिकायतों के बारे में पता चला। उन्होंने लिखा, तांडव पूरी तरह काल्पनिक कहानी है। इसका किसी व्यक्ति या घटना से जुड़ना महज संयोग है। सीरीज की कास्ट और क्रू का किसी की भावनाओं का ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं है। शो की पूरी टीम मांफी मांगती है
अभिनेत्री कंगना रनौत ने उठाया सवाल निर्देशक अली अब्बास जफर के माफी मांगने पर अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने सवाल उठाया है। कंगना ने जफर से पूछा है कि वो अपनी फिल्मों में अल्लाह का मजाक बना सकते हैं। उन्होंने कपिल मिश्रा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है कि माफी मांगने के लिए बचेगा कहां? ये तो सीधा गला काट देते हैं, जिहादी देश फतवा निकाल देते हैं। लिब्रु मीडिया वर्चूअल लिंचिंग कर देती है, तुम्हे ना सिर्फ जान से मार दिया जाएगा बल्कि उस मौत को जस्टिफाई किया जाएगा। बोले अली अब्बास जफर है हिम्मत अल्लाह का मजाक उड़ाने की ?Our sincere apologies . pic.twitter.com/Efr9s0kYnl
— ali abbas zafar (@aliabbaszafar) January 18, 2021
AD



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।