Jaunpur News: टीबी के मरीजों को खोजने के लिए लगी 420 टीमें - जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
जौनपुर अपडेट न्यूज़
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के मरीजों को खोजने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। टीबी हारेगा देश जीतेगा अभियान के तहत दो से 12 जनवरी तक अभियान चलेगा। इसमें आशा, एएनएम और आंगनबाडी टीबी के प्रति संवेदनशील इलाकों में घूम कर मरीजों का पता लगाएंगी।
सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार और रात में पसीना, वजन कम होना, भूख न लगना, बलगम में खून आने की शिकायत वाले मरीजों को टीम चिह्नित करेगी। बलगम की जांच काने के बाद उनका उपचार किया जाएगा। मरीजों को खोजने के लिए कुल 420 टीमें लगाई गई हैं। 84 पर्यवेक्षक इनकी निगरानी करेंगे। एनटीईपी के सुपरवाइजर इनकी गहन मानीटरिंग करेंगे। जिले के चार केंद्रों मड़ियाहूं, बदलापुर, सुजानगंज और मुंगराबादशाहपुर में ट्रूनट मशीन से इनकी जांच की जाएगी।
2020 में अब तब 6039 टीबी के मरीज मिले हैं। इनका इलाज करने के साथ ही पोषण के लिए प्रतिमाह इन्हें 500 रुपये दिया जा रहा है। पहला चरण 26 दिसंबर से एक जनवरी तक, तीसरा चरण 13 से 25 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों से अपील किया कि इस तरह के लक्षण वाले मरीज मिलने पर उन्हें इलाज के लिए टीबी अस्पताल में भेजें ताकि उनकी जांच कराने के बाद बेहतर इलाज किया जा सके।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।