UP Board: 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षाएं इस महीने होंगी शुरू, जानें तारीख
जनपद शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) सम्बद्ध विद्यालय में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 जनवरी 2021 से किया जाएगा। दोनों ही कक्षाओं में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 25 जनवरी तक चलेंगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज कुमार पांडे ने बताया दोनों ही कक्षाओं के लिए विषयवार परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा सम्बन्धित विद्यालय द्वारा ही की जाएगी। वहीं, हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के लिए निर्धारित तिथियों पर आयोजित प्री-बोर्ड परीक्षाओं के विभिन्न विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य विद्यालयों को 30 जनवरी तक पूरा कर लेना होगा। इसके बाद विद्यालयों को प्री-बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर विद्यालय स्तर पर टॉपर्स के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने होंगे।
उन्होंने बताया कि कोराना महामारी के चलते हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियों पर अभी तक निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 5 जनवरी तक भरा जाएगा ।



No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।