Jaunpur News: चन्द्रशेखर जी की स्मृति में बांटे गये 5 सौ कम्बल- जौनपुर अपडेट न्यूज़ || Jaunpur Update News
Jaunpur Update News
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के आशापुर ग्राम पंचायत में चंद्रशेखर पांडेय की षष्टम स्मृति दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा द्वारा 500 लोगों को कंबल तथा 350 लोगों को साल वितरित किया गया। इस दौरान सपा नेता श्री ओझा ने कहा कि गरीब मजदूरों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। अपने पिता की स्मृति में गरीबों व मजदूरों की सेवा करना सभी का धर्म है। सुनील पांडेय ने अपने पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़कर सराहनीय कार्य किया है। राजा बाजार से लेकर आशापुर तक आने वाली सड़क टूटकर जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से ऐसा है। फिर भी भाजपा सरकार में इसकी मरम्मत नहीं की जा सकती, बड़ा ही सोचनीय विषय है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख पति महाराजगंज विनय सिंह, प्रेम प्रकाश दुबे, सुधांशु दुबे, राम सहाय पांडेय, लालमन पांडेय, डा. प्रमोद मिश्रा, पप्पू खरवार, माताफेर मिश्रा, भोलानाथ दूबे प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
AD


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।